अवैध प्रवासियों की पहचान और निर्वासन की तैयारी, HLCDC ने जनता के सुझावों के लिए खोला Portal
रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने जनसांख्यिकीय बदलावों और अवैध आव्रजन पर सुझाव जुटाने के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर आम जनता और संस्थाएं डेटा व सुझाव साझा कर सकती हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर समिति अवैध प्रवासियों की पहचान और निर्वासन के लिए नीतिगत सिफारिशें करेगी।



























































