Pakistan में सेना बनाम सरकार, Mohsin Naqvi के बयान से शहबाज शरीफ कैबिनेट में हलचल
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की कार्यशैली पर तंज कसा। सेना प्रमुख आसिम मुनीर के करीबी माने जाने वाले नक़वी के इस बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इससे एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि पाकिस्तान में वास्तविक सत्ता किसके हाथ में है।



























































