प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग में सुधार की मांग की, कहा- ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ देना चाहिए
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग में व्यापक सुधारों की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बात कही है। बिहार के दरभंगा में उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग पिछले सात-आठ वर्षों से सरकार के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने वोटर लिस्ट और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया दुरुस्त करने पर जोर दिया।



























































