स्थानीय भाषाओं में ई-गवर्नेंस के लिए Bhashini AI जोड़ेगा Karnataka, बोले Priyank Kharge
कर्नाटक सरकार 700 से अधिक नागरिक सेवाओं को आसान बनाने के लिए एआई आधारित भाषा प्लेटफॉर्म भाषिणी का उपयोग करेगी। आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे के अनुसार, तकनीक को नागरिकों की स्थानीय भाषाओं और बोलियों के अनुसार ढलना चाहिए ताकि शासन अधिक समावेशी बने। इसके साथ ही सरकार डीप-टेक और एआई स्टार्टअप्स को 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान भी देगी।



























































