Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP

YSRCP के राज्य समन्वयक सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने पार्टी की लीगल सेल से आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों को नामांकन से मतगणना तक कानूनी सुरक्षा देने का आह्वान किया। उन्होंने अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले चुनाव कराने की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए बीसी आरक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

Swipe up for next shorts
PM Modi और नेपाल के बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी, शुरू होगी Ayodhya-Janakpur ट्रेन

PM Modi और नेपाल के बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी, शुरू होगी Ayodhya-Janakpur ट्रेन

भारतीय रेलवे ने अयोध्या को बिहार के सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी है। 23 नवंबर से शुरू होने वाली 604 किलोमीटर की यह ट्रेन सेवा सीमा पार यात्रा को आसान बनाएगी। इससे दोनों देशों के बीच तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी और पर्यटन तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Swipe up for next shorts
फिर जेल गए आजम खान, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, चेहरे पर उदासी-लब रहे खामोश

फिर जेल गए आजम खान, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, चेहरे पर उदासी-लब रहे खामोश

गाजियाबाद की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को दस दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आदेश के बाद उन्हें डासना जेल ले जाया गया, जहां वे 26 नवंबर तक रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में सरकारी फंड के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

Swipe up for next shorts
Honey Trap जासूसी का सिर्फ एक पहलू, Cyber हमलों और Insider Threats से रक्षा क्षेत्र को खतरा

Honey Trap जासूसी का सिर्फ एक पहलू, Cyber हमलों और Insider Threats से रक्षा क्षेत्र को खतरा

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि भारतीय रक्षा उद्योग को हनी ट्रैप, साइबर माध्यमों और अंदरूनी लोगों से जासूसी का खतरा है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील सूचनाओं की रक्षा के लिए एयर-गैप्ड नेटवर्क और संस्थागत उपाय लागू हैं। उन्होंने निजी व सार्वजनिक रक्षा क्षेत्रों को तय सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।

Swipe up for next shorts
ऐसा क्या हुआ जो योगी को अपने हस्ताक्षर वाला पत्र जारी करके कहना पड़ा, 'खबर फर्जी है'

ऐसा क्या हुआ जो योगी को अपने हस्ताक्षर वाला पत्र जारी करके कहना पड़ा, 'खबर फर्जी है'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश बीजेपी ने भी उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 209 उम्मीदवारों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।

Swipe up for next shorts
भारत के आर्थिक विकास में राज्यों को बढ़ानी होगी अपनी हिस्सेदारी

भारत के आर्थिक विकास में राज्यों को बढ़ानी होगी अपनी हिस्सेदारी

स्तंभ Nov 16, 2026 3:14PM

वर्तमान में जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सबसे बड़े राज्यों की श्रेणी में गिने जाते हैं। परंतु, 1980 के दशक में इन राज्यों को “बीमारु” राज्य की संज्ञा दी गई थी, क्योंकि इन राज्यों की जनसंख्या सबसे अधिक थी, भारत के 10 में से 4 नागरिक इन राज्यों में निवास करते थे।

Swipe up for next shorts
Bilkis Bano गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, क्या कुछ कहा?

Bilkis Bano गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, क्या कुछ कहा?

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने उनकी याचिकाओं पर सुनवाई की और उन्हें सशर्त जमानत देने का आदेश पारित किया। अपने आदेश में पीठ ने गौर किया कि ये दोनों व्यक्ति 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। अदालत ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि उनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से शारीरिक रूप से विकलांग है। दोनों दोषियों की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि उन्हें घटना के लगभग तीन साल बाद गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं।

Swipe up for next shorts
Kulgam में CRPF जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया

Kulgam में CRPF जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया

कश्मीर ज़ोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये दोनों आतंकवादी पिछले हफ्ते इसी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे। इस मुठभेड़ में सेना की आस-पास की सभी इकाइयां और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष 'स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' शामिल था।

Swipe up for next shorts
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आ रहा पाकिस्तान, SCO में बेइज्जत होकर जाएगा?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आ रहा पाकिस्तान, SCO में बेइज्जत होकर जाएगा?

एम. आर. आई Nov 16, 2026 2:23PM

नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने सहमति दे दी है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी मंत्री मुसद्दीक मसूद मलिक भारत आएंगे। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बावजूद, यह यात्रा केवल बहुपक्षीय सांस्कृतिक मंच के तहत हो रही है।

Swipe up for next shorts
गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?

गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली है और इसे अपनी खास व्यक्तिगत उपलब्धि बताया है। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच वह 2010 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। हालांकि, कानूनी जानकारों के मुताबिक 1992 की भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत नई नागरिकता मिलने के बावजूद उन्हें भारत लाया जा सकता है।

Swipe up for next shorts
राष्ट्रीय प्रेस दिवस: पत्रकारिता, नैतिकता और लोकतंत्र की परीक्षा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: पत्रकारिता, नैतिकता और लोकतंत्र की परीक्षा

समसामयिक Nov 16, 2026 1:51PM

राष्ट्रीय प्रेस दिवस वास्तव में प्रेस की स्वतंत्रता तथा समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का प्रतीक है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से देश में प्रेस की स्वतंत्रता भी सुनिश्चित होती है।

Swipe up for next shorts
आम आदमी और उद्योगों पर महंगाई की मार! ईंधन और बिजली की कीमतों में भारी उछाल से अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% के स्तर पर पहुंची

आम आदमी और उद्योगों पर महंगाई की मार! ईंधन और बिजली की कीमतों में भारी उछाल से अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% के स्तर पर पहुंची

देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे से महंगाई को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। ईंधन (Fuel) और बिजली की कीमतों में आए जबरदस्त उछाल के कारण भारत की थोक महंगाई दर (Wholesale Price Index - WPI) में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है।

Swipe up for next shorts
Iran को हराना असंभव है! अब अमेरिकी नेताओं ने भी कबूल कर लिया सच, बस एक रास्ता है...

Iran को हराना असंभव है! अब अमेरिकी नेताओं ने भी कबूल कर लिया सच, बस एक रास्ता है...

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी दी है कि ईरान पर जमीनी हमला अमेरिका के लिए विनाशकारी साबित होगा। ईरान की सैन्य क्षमता के आगे खाड़ी देशों के पीछे हटने से अमेरिका अकेला पड़ गया है। वहीं, ईरान में सत्ता परिवर्तन की चाह रखने वाले नेतन्याहू और ट्रंप खुद अपने देशों में राजनीतिक संकट से जूझ रहे हैं।

Swipe up for next shorts
जाते-जाते ट्रंप के बिना ही ईरान में तबाही मचा जाएंगे नेतन्याहू? क्या है खतरनाक प्लान, जिसने अमेरिका को भी डरा दिया

जाते-जाते ट्रंप के बिना ही ईरान में तबाही मचा जाएंगे नेतन्याहू? क्या है खतरनाक प्लान, जिसने अमेरिका को भी डरा दिया

इजराइल में चुनाव हारने के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सत्ता खतरे में है और आइजनकोट नई सरकार बनाने में जुटे हैं। आशंका है कि सत्ता में बने रहने के लिए नेतन्याहू ईरान पर हमला कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ, डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी फिलहाल ईरान पर नए हमले के पक्ष में नहीं हैं।

Swipe up for next shorts
मथुरा, आगरा, बागपत, लोनी...कांग्रेस ने सपा को पकड़ा दी 181 निर्वाचन क्षेत्रों की लंबी चौड़ी सूची, अखिलेश के मन में आखिर क्या है?

मथुरा, आगरा, बागपत, लोनी...कांग्रेस ने सपा को पकड़ा दी 181 निर्वाचन क्षेत्रों की लंबी चौड़ी सूची, अखिलेश के मन में आखिर क्या है?

उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 सीटों की एक सूची सौंपी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस द्वारा 181 सीटों की मांग किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट रहेगा।

Swipe up for next shorts
Bihar से लेकर Delhi-NCR तक Chhath Puja की धूम! यमुना घाट से Noida की सोसाइटियों तक दिखी महापर्व की अद्भुत छटा

Bihar से लेकर Delhi-NCR तक Chhath Puja की धूम! यमुना घाट से Noida की सोसाइटियों तक दिखी महापर्व की अद्भुत छटा

हम आपको बता दें कि दिल्ली में इस बार यमुना के किनारे छठ पूजा की विशेष छटा देखने को मिली। यमुना की सफाई के बाद व्रतियों ने नदी किनारे बेहतर व्यवस्थाओं के बीच छठ पर्व का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।

Swipe up for next shorts
यूरोप में पत्थरों से घेराबंदी, आखिर किससे इतना डर? क्या मिला भारत को गाली देने का श्राप

यूरोप में पत्थरों से घेराबंदी, आखिर किससे इतना डर? क्या मिला भारत को गाली देने का श्राप

यूरोप और अमेरिका द्वारा भारत के खिलाफ बयानबाजी के बीच उनकी अपनी सुरक्षा व्यवस्था लाचार दिख रही है। आतंकी हमलों के खतरे से निपटने के लिए जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देश क्रिसमस बाजारों में कंक्रीट के भारी ब्लॉक लगा रहे हैं। खुद घुसपैठ की मार झेलने के बावजूद ये देश भारत को नसीहत देने में जुटे हैं।

Swipe up for next shorts
एक जगह पर आमने-सामने होंगे दुनिया के 3 सुपरपॉवर, परमाणु हथियारों की रेस पर बड़ा फैसला?

एक जगह पर आमने-सामने होंगे दुनिया के 3 सुपरपॉवर, परमाणु हथियारों की रेस पर बड़ा फैसला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले गुरुवार को शेनझेन में पहली त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दुनिया में परमाणु हथियारों के जखीरे को घटाने पर चर्चा शुरू करना है। इसके अलावा व्यापार, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे अहम मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

Swipe up for next shorts
Prabhasakshi NewsRoom: मोदी से लड़ने के लिए राहुल गांधी ने उतारी विदेशी फौज!

Prabhasakshi NewsRoom: मोदी से लड़ने के लिए राहुल गांधी ने उतारी विदेशी फौज!

राष्ट्रीय Nov 16, 2026 12:56PM

साथ ही मामला केवल फिलिबेक तक सीमित नहीं है। सम्मेलन में इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गुइलाउम लॉन्ग, ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष पैट्रिक गैस्पर्ड और एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व महासचिव सलील शेट्टी जैसे नामों की मौजूदगी और निमंत्रण को लेकर भी भाजपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

Swipe up for next shorts
सचिन के साथ मैदान पर उतरे प्रिंस विलियम, बच्चों संग खेला गली क्रिकेट, वीडियो वायरल

सचिन के साथ मैदान पर उतरे प्रिंस विलियम, बच्चों संग खेला गली क्रिकेट, वीडियो वायरल

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं, जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलकर अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरे का मुख्य केंद्र प्रतिष्ठित अर्थशॉट प्राइज़ अवार्ड्स में भाग लेना है। शाही जोड़े की यात्रा के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने 16 से 19 नवंबर तक शहर में कड़े यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं।

Swipe up for next shorts
बुरी तरह से जल उठा बांग्लादेश, होगा तख्तापलट? भारत में बैठे-बैठे शेख हसीना ने चला कौन सा दांव

बुरी तरह से जल उठा बांग्लादेश, होगा तख्तापलट? भारत में बैठे-बैठे शेख हसीना ने चला कौन सा दांव

सड़कों पर तांडव मच गया। चारों तरफ बवाल ही बवाल मचने लगा है। कहा जा रहा है कि कट्टरपंथी सड़कों पर ठीक उसी तरह उतर चुके हैं। जिस तरह पिछली बार जब शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा था जब तांडव मचा था। उसी तरह इस बार भी तांडव करने की कोशिश की जा रही है। उस उसी तरह तख्तापलट की पूरी प्लानिंग रची जा रही है। अब कहा जा रहा है कि क्या बांग्लादेश में फिर से तख्तापलट होगा?

Swipe up for next shorts
अमेरिका से डील फाइनल! आया बड़ा अपडेट, क्या बोले जयशंकर?

अमेरिका से डील फाइनल! आया बड़ा अपडेट, क्या बोले जयशंकर?

विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और ज्यादातर मुद्दे सुलझ चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष अड़चनें अमेरिकी नीतियों में आए बदलावों की वजह से हैं। संभावना है कि आगामी जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में इस बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील का औपचारिक ऐलान हो सकता है।

Swipe up for next shorts
Thailand के Phuket में भीषण आग, सो रहे 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 36 घायल

Thailand के Phuket में भीषण आग, सो रहे 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 36 घायल

दक्षिणी थाईलैंड के फुकेत में एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह आग इमारत के निचले तल पर स्थित मोटरसाइकिल किराए की दुकान में लगी और ईंधन व वाहनों के कारण तेजी से ऊपर फैल गई। पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है।

Swipe up for next shorts
UP Assembly Elections 2027 | Congress के साथ सीट-बंटवारे पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, बोले- 'जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे ही टिकट मिलेगा'

UP Assembly Elections 2027 | Congress के साथ सीट-बंटवारे पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, बोले- 'जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे ही टिकट मिलेगा'

राष्ट्रीय Nov 16, 2026 11:12AM

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं और मंगलवार, 17 नवंबर को दोनों पार्टियों के बीच एक अहम बैठक प्रस्तावित है।

Swipe up for next shorts
मौत का इंतजार क्यों? यूपी के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीते-जी आयोजित की खुद की 'तेरहवीं', भोज में शामिल हुए 900 से अधिक लोग

मौत का इंतजार क्यों? यूपी के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीते-जी आयोजित की खुद की 'तेरहवीं', भोज में शामिल हुए 900 से अधिक लोग

राष्ट्रीय Nov 16, 2026 11:04AM

खास बात यह रही कि वे पूरे कार्यक्रम के दौरान खुद मौजूद रहे, मेहमानों का स्वागत किया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस अनोखे आयोजन में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री केपी मलिक समेत कई गणमान्य लोग और चौधरी समुदाय के तमाम ग्रामीण शामिल हुए।

Swipe up for next shorts
Chhath Puja 2026 | लोकआस्था का महापर्व! छठ पूजा 2026 के चौथे दिन 'उषा अर्घ्य' की महिमा, विधि और पारण का संपूर्ण विधान

Chhath Puja 2026 | लोकआस्था का महापर्व! छठ पूजा 2026 के चौथे दिन 'उषा अर्घ्य' की महिमा, विधि और पारण का संपूर्ण विधान

राष्ट्रीय Nov 16, 2026 10:46AM

छठ पूजा पूरी श्रद्धा, अनुशासन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार के दौरान, श्रद्धालु डूबते और उगते दोनों सूर्यों की पूजा करते हैं, और प्रकाश, ऊर्जा तथा जीवन के स्रोत के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। सुबह की अंतिम रस्म के बाद 'पारण' किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु पूजा पूरी करने के बाद अपना व्रत खोलते हैं।

Swipe up for next shorts
उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' के साथ संपन्न हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ: PM Narendra Modi ने दी बधाई, बताया- 'दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम'

उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' के साथ संपन्न हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ: PM Narendra Modi ने दी बधाई, बताया- 'दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम'

राष्ट्रीय Nov 16, 2026 10:34AM

तड़के से ही देश भर के विभिन्न छठ घाटों, पवित्र नदियों के किनारों और तालाबों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर (सूर्य देव) की पहली किरण को अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Swipe up for next shorts
Bay of Bengal Cyclone Alert | बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का मंडराया खतरा! IMD की भीषण चेतावनी, 4 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

Bay of Bengal Cyclone Alert | बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का मंडराया खतरा! IMD की भीषण चेतावनी, 4 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

राष्ट्रीय Nov 16, 2026 10:26AM

अगले दो दिनों में इस चक्रवातीय प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस खतरनाक मौसमी बदलाव के चलते देश के चार प्रमुख तटीय राज्यों-आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा- में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Swipe up for next shorts
23rd ASEAN-India Summit | समुद्री सुरक्षा से क्वाड की रणनीति तक... PM Modi की मनीला यात्रा से एशिया में भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को मिलेगी नई रफ्तार

23rd ASEAN-India Summit | समुद्री सुरक्षा से क्वाड की रणनीति तक... PM Modi की मनीला यात्रा से एशिया में भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को मिलेगी नई रफ्तार

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा के दौरान PM मोदी 17 नवंबर को आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, मनीला में 'क्वाड' (Quad) देशों के शीर्ष नेताओं की भी एक बहुप्रतीक्षित बैठक होने जा रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Swipe up for next shorts
मेकअप पर खर्च, चुनावी हार और फंड रोकने की धमकी: Donald Trump की Republican Party में क्यों छिड़ी है आर-पार की जंग?

मेकअप पर खर्च, चुनावी हार और फंड रोकने की धमकी: Donald Trump की Republican Party में क्यों छिड़ी है आर-पार की जंग?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी की राष्ट्रीय समिति (आरएनसी) के अध्यक्ष जो ग्रूटर्स को हटाने की मांग की जा रही है। विरोधी गुट ने चुनावी हार के बाद खर्चों की जांच की मांग की है।

Swipe up for next shorts
हैदराबाद में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा, Rahul Gandhi के ताली बजाने पर भड़के Kiren Rijiju

हैदराबाद में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा, Rahul Gandhi के ताली बजाने पर भड़के Kiren Rijiju

हैदराबाद के एक सम्मेलन में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाने और उस पर राहुल गांधी के हंसने पर सियासी विवाद छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा और बीआरएस ने राहुल के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए इसे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी दखल बताया है।

Swipe up for next shorts
Ajit Pawar की प्रतिमा के अनावरण से पहले Rohit Pawar ने कर दी दो बड़ी मांगें

Ajit Pawar की प्रतिमा के अनावरण से पहले Rohit Pawar ने कर दी दो बड़ी मांगें

एनसीपी एसपी विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिवंगत नेता अजित पवार की मौत की जांच सीबीआई से कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने पुणे रिंग रोड का नाम अजित पवार के नाम पर रखने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Swipe up for next shorts
Chhath Puja पर सोमवार को सुबह 4:30 बजे से चलेगी Delhi Metro, यमुना घाटों के आसपास ट्रैफिक पाबंदियां भी लागू

Chhath Puja पर सोमवार को सुबह 4:30 बजे से चलेगी Delhi Metro, यमुना घाटों के आसपास ट्रैफिक पाबंदियां भी लागू

छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सोमवार को सुबह 4:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें सभी लाइनों पर ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यमुना घाटों के आसपास भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार सुबह 8 बजे तक कई मार्गों पर यातायात पाबंदियां लागू की हैं।

Swipe up for next shorts
Ankita Bhandari Case: दोषी के पिता Vinod Arya ने 4800 पन्नों की चैट पेश कर किया नया दावा

Ankita Bhandari Case: दोषी के पिता Vinod Arya ने 4800 पन्नों की चैट पेश कर किया नया दावा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नया दावा किया है। उन्होंने चैट रिकॉर्ड पेश करते हुए कहा कि इसमें उनके बेटे का नाम नहीं है और न कोई वीआईपी शामिल था। साथ ही, उन्होंने एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए अंकिता के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Swipe up for next shorts
Tarn Taran Bus Accident के घायलों से मिले Bhagwant Mann, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Tarn Taran Bus Accident के घायलों से मिले Bhagwant Mann, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

पंजाब के तरनतारन में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की दो बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मुफ्त इलाज की घोषणा की।

Swipe up for next shorts
Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध

Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध

लद्दाख में 4 दिसंबर को होने वाले हिल काउंसिल चुनावों से पहले प्रशासन ने सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए घर में नजरबंद कर दिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत उनकी आवाजाही और रैलियों पर रोक लगाई गई है। वहीं वांगचुक और कई स्थानीय संगठन कड़ाके की सर्दी में चुनाव कराने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

Swipe up for next shorts
अगर अमेरिका ने एक और गलती की तो... Iran की संसद से अमेरिका को खुली चेतावनी!

अगर अमेरिका ने एक और गलती की तो... Iran की संसद से अमेरिका को खुली चेतावनी!

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने चेतावनी दी है कि तेहरान अब न युद्ध न शांति की स्थिति में नहीं रहेगा। उन्होंने सात शर्तें माने जाने पर ही समझौते की बात कही और किसी नए हमले पर कड़े जवाब की चेतावनी दी। वहीं, सऊदी अरब और तुर्की की सलाह पर ट्रंप ने हमला टालने के संकेत दिए हैं।

Swipe up for next shorts
50 मिनट से भी कम समय में पूरा होगा दिल्ली-मेरठ का सफर, जानिए नई फास्ट ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल

50 मिनट से भी कम समय में पूरा होगा दिल्ली-मेरठ का सफर, जानिए नई फास्ट ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल

एनसीआरटीसी सोमवार से दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर व्यस्त समय में आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें शुरू करेगा। केवल पांच प्रमुख स्टेशनों पर रुकने वाली इन ट्रेनों से आनंद विहार से बेगमपुल का सफर मात्र 36 मिनट में पूरा होगा। इससे यात्री पूरा दिल्ली-मेरठ सफर 50 मिनट से भी कम समय में तय कर सकेंगे।

Swipe up for next shorts
Navi Mumbai के गोदाम में आग बुझाने पहुंची थी दमकल टीम, तभी फट गए...

Navi Mumbai के गोदाम में आग बुझाने पहुंची थी दमकल टीम, तभी फट गए...

नवी मुंबई के कलंबोली स्टील मार्केट स्थित एक गैरेज और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान अंदर रखे थिनर के ड्रम फटने से हुए धमाके में एक दमकलकर्मी घायल हो गया। इस हादसे के बाद से परिसर का मालिक लापता है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Swipe up for next shorts
Andhra Pradesh में 20 दिनों के अंदर तीसरे चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कब टकराएगा

Andhra Pradesh में 20 दिनों के अंदर तीसरे चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कब टकराएगा

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर 17 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस कारण उत्तरी आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 20 दिनों के भीतर राज्य के तट से टकराने वाला यह तीसरा चक्रवात होगा।

Swipe up for next shorts
मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है... 16 साल से लंदन में रह रहे भगोड़े Lalit Modi को मिली British Citizenship

मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है... 16 साल से लंदन में रह रहे भगोड़े Lalit Modi को मिली British Citizenship

आईपीएल के संस्थापक और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को ब्रिटेन की आधिकारिक नागरिकता मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए इसे अपने जीवन का नया अध्याय बताया। साल 2010 से लंदन में रह रहे ललित मोदी पर आईपीएल में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के कई गंभीर आरोप हैं।

Swipe up for next shorts
बस्तर की दिवाली से लेकर 38 नए स्कूलों तक, Janjatiya Gaurav Diwas पर PM Modi ने आदिवासियों को दी बड़ी सौगातें

बस्तर की दिवाली से लेकर 38 नए स्कूलों तक, Janjatiya Gaurav Diwas पर PM Modi ने आदिवासियों को दी बड़ी सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर कहा कि नक्सल हिंसा का सबसे बड़ा नुकसान आदिवासियों ने झेला, लेकिन अब देश इससे मुक्त हो चुका है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद से मुक्ति को भारत की बड़ी उपलब्धियां बताया। साथ ही, उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये की 246 परियोजनाओं की शुरुआत की।

Swipe up for next shorts
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री

पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर न मुड़ने की तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की पुणे एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 192 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Swipe up for next shorts
Mumbai में फिर महंगी हुई सीएनजी, आधी रात से इतने बढ़ गए दाम, ऑटो यूनियन ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

Mumbai में फिर महंगी हुई सीएनजी, आधी रात से इतने बढ़ गए दाम, ऑटो यूनियन ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में सीएनजी के दाम 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं, जिससे अब इसकी नई कीमत 91.50 रुपये हो गई है। गैस खरीद लागत बढ़ने की वजह से इस साल यह आठवीं बढ़ोतरी है। इससे लगभग 13 लाख वाहन प्रभावित हुए हैं और ऑटो यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है।

Swipe up for next shorts
Miami Airport पर आपस में टकराए दो विमान, अंदर मच गई चीख-पुकार, दो यात्री घायल

Miami Airport पर आपस में टकराए दो विमान, अंदर मच गई चीख-पुकार, दो यात्री घायल

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर कोपा एयरलाइंस का यात्री विमान और यूपीएस का मालवाहक विमान आपस में टकरा गए। हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी सभी 166 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका में उड़ानों पर लगी राष्ट्रव्यापी रोक के तुरंत बाद सामने आई है।

Swipe up for next shorts
Moti Nagar Trial Room Murder: जमीन पर पड़ी दिखी चुन्नी और... चश्मदीद महिला ने बयां किया खौफनाक मंजर!

Moti Nagar Trial Room Murder: जमीन पर पड़ी दिखी चुन्नी और... चश्मदीद महिला ने बयां किया खौफनाक मंजर!

राष्ट्रीय Nov 15, 2026 12:42PM

दिल्ली में शनिवार शाम एक शोरूम के ट्रायल रूम में 18 वर्षीय युवती शबनम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, उसके एक परिचित ने शोरूम में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस निजी रिश्तों में कड़वाहट और एकतरफा प्यार को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

Swipe up for next shorts
Rajnath Singh ने वर्चुअली रक्षा सम्मेलन को किया संबोधित, स्वदेशी हथियारों की गुणवत्ता पर दिया जोर

Rajnath Singh ने वर्चुअली रक्षा सम्मेलन को किया संबोधित, स्वदेशी हथियारों की गुणवत्ता पर दिया जोर

राष्ट्रीय Nov 15, 2026 11:51AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायरल बुखार के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए तकनीक के साथ सुरक्षा, विश्वसनीयता और गुणवत्ता भी बेहद जरूरी है। आईएनएस विक्रांत जैसी स्वदेशी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने खामियों को ढूंढने के बजाय उन्हें शुरुआत में ही रोकने पर जोर दिया।

Swipe up for next shorts
Sri Ganganagar Railway Track Blast: पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने प्यार और पैसों से जाल में फंसाया

Sri Ganganagar Railway Track Blast: पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने प्यार और पैसों से जाल में फंसाया

राष्ट्रीय Nov 15, 2026 11:43AM

राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब से एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार, आरोपी महकदीप कौर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थी और उसे धमाके के लिए पैसे मिले थे। पुलिस ने आरोपियों से हथियार बरामद कर तीन अन्य मददगारों को भी हिरासत में लिया है।

Swipe up for next shorts
सोनिया विहार में यमुना में मरी मछलियां मिलने का मामला गरमाया, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, दिल्ली की सियासत गरमाई

सोनिया विहार में यमुना में मरी मछलियां मिलने का मामला गरमाया, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, दिल्ली की सियासत गरमाई

राष्ट्रीय Nov 14, 2026 10:14PM

पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार के निकट यमुना में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिलने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर दर्ज की गई है।

Swipe up for next shorts
राहुल गांधी विदेशी ताकतों की कठपुतली, दूसरे देशों की मदद से चाहते सत्ता परिवर्तन, BJP ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी विदेशी ताकतों की कठपुतली, दूसरे देशों की मदद से चाहते सत्ता परिवर्तन, BJP ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्रीय Nov 14, 2026 10:09PM

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट-2026’ में ‘भारत-विरोधी ताकतों’ को आमंत्रित करने का शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीति अब राजनीतिक विरोध की सीमाएं पार कर रही है और ‘राष्ट्र-विरोधी एजेंडे’ की ओर बढ़ रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि

Swipe up for next shorts
हैदराबाद में राहुल गांधी का तीखा प्रहार: '2014 में खत्म हो गया था लोकतंत्र'; महाराष्ट्र चुनाव और 'वोट चोरी' के आरोपों के साथ BJP पर साधा निशाना

हैदराबाद में राहुल गांधी का तीखा प्रहार: '2014 में खत्म हो गया था लोकतंत्र'; महाराष्ट्र चुनाव और 'वोट चोरी' के आरोपों के साथ BJP पर साधा निशाना

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि साल 2014 में भारत में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने चुनावों की निष्पक्षता, मतदाता सूची में कथित विसंगतियों और राजनीति व बड़े कारोबारियों के बीच गठजोड़ जैसे गंभीर मुद्दे उठाते हुए दावा किया कि विपक्ष अब इस नई राजनीतिक व्यवस्था को समझ चुका है और आगामी समय में प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से बाहर करेगा।

Swipe up for next shorts
पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत और 18 घायल

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत और 18 घायल

पंजाब के तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर शनिवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पंजाब सरकार द्वारा संचालित दो तीर्थ यात्रा बसें नौशेहरा पन्नूआं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपस में टकरा गईं।

Swipe up for next shorts
मुंबई में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: यहूदी ठिकानों की रेकी करने के आरोप में नवी मुंबई का युवक गिरफ्तार, ATS ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

मुंबई में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: यहूदी ठिकानों की रेकी करने के आरोप में नवी मुंबई का युवक गिरफ्तार, ATS ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

आरोपी की पहचान ऐरोली निवासी यश सिंह के रूप में हुई है। उस पर देश-विरोधी तत्वों और सोशल मीडिया के माध्यम से संचालित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के लिए काम करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि आरोपी को मुंबई स्थित संवेदनशील स्थानों, विशेष रूप से यहूदी धार्मिक स्थलों और विदेशी नागरिकों से जुड़े ठिकानों की रेकी (निगरानी) करने का काम सौंपा गया था।

Swipe up for next shorts
Israel और US के विरोध के बावजूद UN में Palestine के समर्थन में India ने किया मतदान

Israel और US के विरोध के बावजूद UN में Palestine के समर्थन में India ने किया मतदान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति में फिलिस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। 11 नवंबर को हुए मतदान में 151 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि अमेरिका और इजरायल समेत 7 देशों ने विरोध किया। प्रस्ताव में इजरायल से संसाधनों का दोहन रोकने की मांग की गई।

Swipe up for next shorts
BJP के खिलाफ UP में Congress ने SP से मांगी 181 सीटें, Akhilesh Yadav का खुलासा

BJP के खिलाफ UP में Congress ने SP से मांगी 181 सीटें, Akhilesh Yadav का खुलासा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 403 में से 181 सीटों की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपनी सीटें तय कर ली हैं और उनका मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के गठबंधन ने 43 सीटें जीती थीं।

Swipe up for next shorts
चुनावी हार के बाद भी नहीं माने ट्रंप, ईरान पर फिर बड़ा हमला!

चुनावी हार के बाद भी नहीं माने ट्रंप, ईरान पर फिर बड़ा हमला!

ईरान युद्ध के चलते चुनाव हारने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अमेरिकी सेना ने हाल ही में ईरान के सिरिक में फिर से हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी रडार को नष्ट कर दिया और चेतावनी दी कि किसी भी आक्रामकता का विनाशकारी जवाब दिया जाएगा।

Swipe up for next shorts
जमीन नहीं सौंपेगा यूक्रेन, NATO सदस्यता के लिए Donbas छोड़ने का US प्रस्ताव नामंजूर

जमीन नहीं सौंपेगा यूक्रेन, NATO सदस्यता के लिए Donbas छोड़ने का US प्रस्ताव नामंजूर

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने खुलासा किया कि अमेरिका ने नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन अपनी कोई ज़मीन नहीं छोड़ेगा और न ही तटस्थता स्वीकार करेगा। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा गारंटी पैकेज पर देश में जनमत संग्रह कराने की बात कही है।

Swipe up for next shorts
India-US Trade Deal अंतिम पड़ाव पर, US देगा प्रतिस्पर्धियों से बेहतर Tariff लाभ

India-US Trade Deal अंतिम पड़ाव पर, US देगा प्रतिस्पर्धियों से बेहतर Tariff लाभ

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम चरण में है, जिसे चालू वित्त वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य है। अमेरिका ने भारत को प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर टैरिफ लाभ का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक अधिकांश मुद्दे सुलझ चुके हैं और यह समझौता जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

Swipe up for next shorts
Supriya Sule के रुख के बाद NCP विलय पर बोले Abu Azmi, यह उनका आंतरिक मामला

Supriya Sule के रुख के बाद NCP विलय पर बोले Abu Azmi, यह उनका आंतरिक मामला

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय सकारात्मक कदम हो सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का ही होगा। इससे पहले सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार के निधन के बाद दोनों गुटों के विलय की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

Swipe up for next shorts