Live-in पार्टनर का शादी से इनकार खुदकुशी के लिए उकसाना नहीं, Supreme Court का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ रिश्ता तोड़ने या शादी से इनकार करने पर किसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस नहीं बनता। तेलंगाना के एक मामले में छह आरोपियों पर कार्यवाही रद्द करते हुए अदालत ने माना कि शादी से इनकार करना धारा 306 के तहत उकसाने का अपराध नहीं है, क्योंकि इसमें ऐसा कोई इरादा साबित नहीं हुआ।



























































