Chandrababu Naidu ने YS Jagan से पूछा सवाल, पैतृक संपत्ति पर क्यों नहीं सुन रहे मां की सलाह
वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पारिवारिक विवाद पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हमला बोला है। नायडू ने आरोप लगाया कि जगन जनहित और पारिवारिक मूल्यों के बजाय अपनी निजी संपत्ति बचाने में लगे हैं। यह बयान जगन और उनकी बहन शर्मिला व मां विजयम्मा के बीच संपत्ति विवाद के बीच आया है।



























































