Egypt Parliament के फैसले पर भड़का Houthi गुट, कहा- Saudi Arabia की मदद जंग का ऐलान
मिस्र की संसद द्वारा सऊदी अरब को सैन्य सहायता देने की मंजूरी के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हूती नेता मोहम्मद अली अल-हूथी ने मिस्र के इस फैसले को यमन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करार दिया। मिस्र की संसद ने सऊदी अरब के समर्थन के लिए राष्ट्रपति को जरूरी कदम उठाने की मंजूरी दी है।



























































