1 नवंबर की Congress रैली पर बोले Shashi Tharoor, नागरिकों के अधिकारों पर पार्टी चुप नहीं रहेगी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को सफल बताते हुए कहा कि सदस्य देशों ने आपसी सहमति से मतभेद सुलझा लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के हनन पर आवाज उठाना विपक्ष का कर्तव्य है।



























































