Gyanesh Kumar तुरंत दें इस्तीफा, SIR पर ECI के खिलाफ वामपंथी दलों ने Delhi में खोला मोर्चा
नई दिल्ली में CPI और CPI(M) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई। वाम दलों ने SIR को मतदाता पंजीकरण नियम 1960 का उल्लंघन बताया। CPI नेताओं ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होगा।



























































