कंगनहेरी तालाब पर अतिक्रमण हटेगा, NGT ने Bio-Fencing करने और बहाली के दिए निर्देश
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अधिकारियों को दिल्ली के कंगनहेरी गांव स्थित एक तालाब से अतिक्रमण हटाने और उसे मूल स्वरूप में लौटाने का निर्देश दिया है। ट्रिब्यूनल ने जलाशय को भविष्य में सुरक्षित रखने और वर्षा जल प्रवाह के लिए पक्की दीवार की जगह बायो-फेंसिंग पर विचार करने को कहा। साथ ही प्रशासन को सीमांकन अनुसार आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।



























































