चीनी घुसपैठ के दावे पर सेना का Fact-Check, किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस माफी मांगे
भारतीय सेना ने कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा साझा किए गए उन दो वीडियो का खंडन किया है, जिनमें चीनी घुसपैठ का झूठा दावा था। सेना ने एक वीडियो को व्यापारिक मार्ग का और दूसरे को डीपफेक बताया। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सेना को बदनाम करने के लिए कांग्रेस से माफी की मांग की।



























































