New Delhi में BRICS मंच ने उठाई Global South की आवाज, संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की अपील
नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन पर संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार और ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता दोहराते हुए एकतरफा प्रतिबंधों की निंदा की तथा पश्चिम एशिया में शांति का समर्थन किया।



























































