Maharashtra के 1.5 करोड़ किसानों के लिए ₹5000 सूखा राहत, CM फडणवीस का ऐलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1.5 करोड़ किसानों के लिए 5000 रुपये प्रति किसान अग्रिम सूखा राहत देने की घोषणा की है। इसके तहत कुल 7500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और राज्य के 305 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। फडणवीस ने बैंकों को निर्देश दिए कि राहत राशि से कोई कटौती न की जाए।



























































