UN आयोग प्रमुख Erik Mose का दावा, Ukraine के ऊर्जा ढांचे पर Russia के हमले युद्ध अपराध
संयुक्त राष्ट्र समर्थित जांच रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस द्वारा जानबूझकर किए गए हमले युद्ध अपराध हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि रूस ने भारत सहित 29 देशों के लोगों को धोखे से सेना में भर्ती किया। वहीं, रूस ने इन आरोपों और आयोग के निष्कर्षों को सिरे से खारिज किया है।



























































