Punjab Assembly में Congress विधायकों के हंगामे पर भड़के Bhagwant Mann, कहा- कोई मुद्दा नहीं
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को कथित तौर पर रोके जाने के बाद भारी हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही में केवल व्यवधान डालने का आरोप लगाया। वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बिना हस्ताक्षर वाले नोटिस के जरिए विधायकों के प्रवेश पर रोक लगाने का कड़ा विरोध जताया।



























































