चलती ट्रेन से गिरने की आशंका, Jan Suraaj के डिजिटल मैनेजर का शव RIMS भेजा गया
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशंस मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव रांची में रेलवे ट्रैक के पास मिला। वह रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से अचानक लापता हो गए थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, चलती ट्रेन से गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत होने की आशंका है।



























































