2012 Dharmasthala case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धर्मस्थल मामले की दोबारा जांच, SIT ने 15 पुलिसकर्मी बुलाए
धर्मस्थल के 2012 के चर्चित बलात्कार और हत्या मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने 15 से अधिक पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता की मां की याचिका पर कर्नाटक सरकार को तीन महीने के भीतर नए सिरे से जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।



























































