A20 Pro चिप और Wi-Fi 7 से लैस नया iPad mini लॉन्च, 60 फीसदी तेज CPU परफॉर्मेंस
एपल ने भारत में नया आईपैड मिनी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है। इसमें 8.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले, शक्तिशाली ए20 प्रो चिप और पहले से 15 फीसदी पतला डिजाइन दिया गया है। बेहतर ग्राफिक्स और एआई परफॉर्मेंस के साथ इस डिवाइस में आईपी67 रेटिंग और वाई-फाई 7 सपोर्ट भी मिलता है।



























































