Moderna की mRNA Cancer Vaccine ने पास किया Phase 3 ट्रायल, कैंसर लौटने का खतरा 42% घटा
मर्क और मॉडर्ना की प्रायोगिक एमआरएनए कैंसर वैक्सीन इंटिसमेरन ने कीट्रूडा दवा के साथ मिलकर मेलानोमा के दोबारा होने या मौत के जोखिम को 42 प्रतिशत तक घटा दिया है। फेज 3 ट्रायल पास करने वाली यह पहली पर्सनलाइज्ड वैक्सीन है, जो मरीज के ट्यूमर म्यूटेशन के आधार पर बनती है। हालांकि, इसे अभी तक वैश्विक विनियामक मंजूरी नहीं मिली है।



























































