Rahul Gandhi के बरी होने पर बोलीं Priyanka Gandhi, सच को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता
सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके भाई को बदनाम करने के लिए गंदा अभियान चलाया गया। उन्होंने कोर्ट के इस फैसले को सच की जीत की शुरुआत बताया।



























































