राजस्थान में Delhi Police की Special Cell का एक्शन, 3.93 करोड़ की ठगी में 7 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने 3.93 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के खाते से बिना अनुमति 149 लेन-देन कर यह रकम निकाली गई थी। आरोपियों ने कई बैंक खातों, विदेशी एक्सचेंज ऐप और हवाला के जरिए इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदला था।



























































