CM Samrat Choudhary ने नशामुक्त Bihar अभियान शुरू किया, WhatsApp चैटबॉट और हेल्पलाइन जारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में नशामुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ किया और जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने व्हाट्सऐप चैटबॉट एवं हेल्पलाइन भी शुरू की। उन्होंने पुलिस और मद्य निषेध विभाग को सूखे नशे तथा मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



























































