खरगे ने गलती की...पीएम मोदी पर 'बाप' वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में ही शुरू हो गया विरोध, इस दिग्गज नेता ने कहा- माफी मांगें
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करके गलती की है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को भाषाई मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अतीत में भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर ऐसी टिप्पणियां की थीं।



























































