जब तक BJP Worker जमीन पर सक्रिय हैं, PM Modi को कोई हिला नहीं सकता, Nitin Nabin की विपक्ष को दो टूक
भाजपा नेता नितिन नवीन ने गोवा के चिम्बेल में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक समर्पित कार्यकर्ता जमीन पर सक्रिय हैं, कोई पीएम मोदी को हिला नहीं सकता। भाजपा जल्द ही लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी।



























































