केंद्र सरकार ने Flex Fuel वाहनों में E85 और E100 के इस्तेमाल को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने वाहन उत्सर्जन नियमों में बदलाव कर E85 और E100 जैसे उच्च एथेनॉल ईंधन पर चलने वाली गाड़ियों के प्रमाणन की अनुमति दी है। यह ईंधन खास तौर पर तैयार फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही इस्तेमाल होगा। देश में E85 केंद्रों के विस्तार की योजना है, हालांकि माइलेज और गाड़ियों की उपलब्धता अहम कारक रहेंगे।



























































