अपमानजनक भाषा पर Delhi High Court सख्त, Nishikant Dubey केस में Mahua Moitra को समन
दिल्ली हाई कोर्ट ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दायर मानहानि मुकदमे में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को समन जारी किया है। कोर्ट ने दुबे के खिलाफ अपमानजनक भाषा पर सख्त आपत्ति जताई। इसके बाद मोइत्रा ने अपना विवादित ट्वीट और गर्ग ने पॉडकास्ट का आपत्तिजनक हिस्सा हटाने पर सहमति जताई।



























































