Jan Gan Man: CJI रहते हुए Chandrachud का झुकाव क्या सचमुच मोदी सरकार की ओर था? Justice Kaul के आरोपों से क्या संदेश मिल रहा है?
जस्टिस कौल के मुताबिक, कॉलेजियम की सिफारिशों पर विचार करने से पहले ही सरकार की राय जानने की कोशिश करना संस्थागत स्वतंत्रता के लिहाज से उचित नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सीजेआई चंद्रचूड़ ने उनसे पूछा था कि क्या प्रस्तावित नियुक्तियों के बारे में सरकार से फोन पर बात की जानी चाहिए।



























































