Maharashtra में MSRTC कर्मियों को Diwali से पहले मिलेगा वेतन, 391 करोड़ रुपये मंजूर
महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली से पहले MSRTC के करीब 83,000 कर्मचारियों के वेतन के लिए 391.02 करोड़ रुपये जारी किए हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने त्योहार से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं कर्मचारी यूनियन ने इसे नाकाफी बताते हुए 560 करोड़ रुपये की जरूरत बताई।



























































