किताब आएगी तो तमाशा..., सोनिया गांधी बोलीं- मेरी कहानी दूसरों ने खूब सुनाई, अब मेरी बारी है
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव 10 नवंबर को रिलीज होने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनके जीवन पर पहले बहुत कुछ मनगढ़ंत लिखा गया, इसलिए अब वह अपनी कहानी खुद बता रही हैं। इस किताब का भारतीय संस्करण हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।



























































