अंकिता भंडारी केस में CBI का एक्शन, पत्रकार Ashutosh Negi को पूछताछ के लिए किया तलब
सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य याचिकाकर्ता और उत्तराखंड के पत्रकार आशुतोष नेगी को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कदम मामले में कथित वीआईपी संलिप्तता के विवाद और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है। इससे पहले सीबीआई ने वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर सनावर से लंबी पूछताछ की थी।



























































