INDIA Bloc Rally: शाम 5 बजे की डेडलाइन और कड़े नियम, Delhi Police ने Ramlila Maidan के लिए तय की शर्तें
दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय तय करते हुए रात में रुकने और भड़काऊ भाषणों पर रोक लगाई है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।



























































