गाजियाबाद के एक होटल में भीषण आग लगी, 20 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
गाजियाबाद स्थित बनाना ट्री होटल की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने नौ गाड़ियों की मदद से त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। बचाव दल ने होटल के कमरों में मौजूद सभी 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।



























































