Science Conclave में बोले PM Modi, नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत, करना है दुनिया का नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत नई सोच और आत्मविश्वास के साथ भविष्य की तकनीकों में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। स्पेस से लेकर एआई और सेमीकंडक्टर तक, भारत वैश्विक समस्याओं के समाधान की दिशा तय कर रहा है।



























































