मौत का इंतजार क्यों? यूपी के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीते-जी आयोजित की खुद की 'तेरहवीं', भोज में शामिल हुए 900 से अधिक लोग
खास बात यह रही कि वे पूरे कार्यक्रम के दौरान खुद मौजूद रहे, मेहमानों का स्वागत किया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस अनोखे आयोजन में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री केपी मलिक समेत कई गणमान्य लोग और चौधरी समुदाय के तमाम ग्रामीण शामिल हुए।



























































