Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक मेले में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे और 12 वयस्क फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार पड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब सभी मरीजों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।



























































