Delhi में आज 22 शादियों से लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दक्षिण दिल्ली में रविवार को 22 शादियों के आयोजन और हजारों अतिरिक्त वाहनों के कारण भारी जाम की आशंका है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी है। पुलिस ने लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने और मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है।



























































