नेपाल के नए पीएम Balen Shah का पहला भारत दौरा, PM Modi के साथ बैठक में खुल सकते हैं कई रास्ते
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर व्यापार, संपर्क, ऊर्जा और बाढ़ पुनर्निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस यात्रा में भारत द्वारा नेपाल को लगभग 2 अरब डॉलर का बड़ा आर्थिक पैकेज दिए जाने की भी संभावना है।



























































