Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सपा और कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने एआईएमआईएम के साथ बने नए गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में दोनों दलों को शामिल होने का न्योता दिया। साथ ही, उन्होंने खुद को भाजपा की बी-टीम कहे जाने के आरोपों को भी खारिज किया।



























































