Ardhanareshwar की तस्वीर शेयर कर Rahul Gandhi ने BJP और RSS पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और आरएसएस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं है। उन्होंने इन संगठनों की विचारधारा को जातिवादी और पुरुषवादी बताया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की एलिफेंटा गुफाओं में स्थित अर्धनारीश्वर की तस्वीर भी साझा की।



























































