भारत की भाषाई विविधता पर फिदा हुए Vladimir Putin, पीएम मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता की जमकर सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी का अलग-अलग भाषाएं बोलना बेहद खास और हैरान करने वाला है। उन्होंने भारतीय सभ्यता को दुनिया की सबसे पुरानी और दिलचस्प सभ्यताओं में से एक बताया।



























































