Gujarat और Rajasthan में दो बड़े सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
गुजरात के कच्छ और राजस्थान के कोटा में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हादसों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।



























































