Brent Crude की कीमतों में उछाल से भारत का Oil Import Bill 60 फीसदी बढ़ा
ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें लगभग दोगुनी होने से अक्टूबर में भारत का तेल और गैस आयात बिल सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान देश में डीजल और पेट्रोल की मांग में इजाफा हुआ, जबकि रसोई गैस की खपत और एलपीजी आयात में गिरावट दर्ज की गई।



























































