IEA का अनुमान भारत में 10 वर्षों में लगेंगे 20 करोड़ नए AC बढ़ेगी बिजली मांग
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक भारत में अगले 10 वर्षों में घरों में लगभग 20 करोड़ नए एसी लगाए जाएंगे। इससे देश में बिजली की मांग में सालाना 6 प्रतिशत की तेज वृद्धि होगी। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में निवेश 85 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है जबकि कोयला बिजली उत्पादन का अहम जरिया बना रहेगा।



























































