Delhi में 7 दिनों से खराब हवा, अगले 6 दिन बढ़ सकती है परेशानी; बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की सलाह
दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई 265 दर्ज किया गया, जिसमें वाहनों के धुएं की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही। पिछले तीन दिनों में मामूली सुधार के बावजूद अगले छह दिनों में प्रदूषण बढ़ने और हवा के बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को मास्क पहनने की सलाह दी है।



























































