मां ई-रिक्शा चलाने गई, पीछे से गायब हुआ 8 महीने का बच्चा, Delhi Police ने 24 घंटे में सुलझाया केस
दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर से अगवा आठ महीने के बच्चे को 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता और बच्चे को खरीदने वाले दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार, बेटा चाहने वाले इस दंपती को आरोपी ने बच्चा बेच दिया था।



























































