France में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और बजट कटौती के विरोध में पेरिस सहित कई शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। गृह मंत्रालय के अनुसार, देशभर में हुए इन प्रदर्शनों के दौरान 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया।



























































