फोन की सेटिंग बदलने के बहाने महिला की फोटो गैलरी से चुराई उसकी निजी तस्वीरें, अब ICE की हिरासत में Raghul Anandakrishnan
अमेरिका के टेक्सस में एक महिला की बिना अनुमति निजी तस्वीरें लेने की कोशिश के मामले में दोषी पाए जाने पर भारतीय मूल के रघुल आनंदकृष्णन को आईसीई ने हिरासत में लिया है। काउंटी जेल में अपनी सजा पूरी करने के बाद, अब उसे इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही चलने तक हिरासत में रखा जाएगा।



























































