Congress के 10 साल बनाम Modi Govt के 10 साल, Amit Shah ने अरुणाचल के आंकड़े गिनाए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईटानगर में कहा कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस शासन की तुलना में अरुणाचल प्रदेश को कहीं अधिक आर्थिक मदद दी है। उनके अनुसार, राज्य का बजट और बुनियादी ढांचा तेजी से बढ़ा है। साथ ही, वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के जरिए सीमावर्ती गांवों को देश के पहले गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है।



























































