कैंब्रिज में गर्लफ्रेंड, जिसे लेकर रेस्टोरेंट...Rahul Gandhi की बात से शर्मा गई सोनिया गांधी
सोनिया गांधी की किताब के विमोचन पर राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की पहली मुलाकात से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान वह अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां ले गए थे, जहाँ राजीव और सोनिया मिले थे। राहुल ने हल्के-फुल्के अंदाज में वहां के खराब खाने का भी जिक्र किया।



























































